Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एसीबीईओ देवली ने रामराय मीणा ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंवरपुरा नोडल देवडावास का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा अधिकारी ने शाला संबधी रिकार्ड का अवलोकन किया।
बच्चो का शैक्षणिक स्तर जांचा। इसके अलावा एमडीएम का भी निरीक्षण किया। केश बुक आदि का अवलोकन किया। यहां संस्था प्रधान ताराचंद जाट व कैलाश गुर्जर सहित उपस्थित थे।
भामाशाह ने स्वेटर वितरित किए
डाबर कला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा एक से 5 तक के बच्चों को महावीर गुर्जर निवासी डाबर कला की ओर से नि:शुल्क स्वेटर वितरित किए। यहां पीईईओ क्षेत्र की तीनों स्कूलों में स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर नन्हे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
प्रधानाचार्य आशा मीणा, व्याख्याता भंवरलाल मीणा, छगनलाल मीना ,संतोष कुमार मीणा नंदसिंह राजावत, नरेंद्र पेडवाल, रेखा कुमारी वर्मा, कमलेश मीणा, संतोष वर्मा, खेमराज मीणा, सुनीता मीणा, राम रतन कुमावत आदि मौजूद थे।
स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया
इसी तरह राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत चौथे दिन सोमवार को स्वयंसेवकों ने बोटैनिकल गार्डन में साफ सफाई की। वही डिजिटल साक्षरता व युवा विषय पर बौद्धिक सत्र हुआ।
इसमें मुख्य वक्ता सहायक आचार्य सुमन मीणा ने स्वयंसेवकों को डिजिटल साक्षरता की आवश्यकता के बारे में बताया। इस दौरान गेम्स में शटलिंग प्रतियोगिता हुई। वही रचनात्मक गतिविधि में टोकरी बुनाई कार्यशाला आयोजित हुई।


