Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationपोस्टर प्रतियोगिता हुई, मेडिटेशन करने की सलाह दी

पोस्टर प्रतियोगिता हुई, मेडिटेशन करने की सलाह दी


Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ (पीपीसी 2025) के 8वें संस्करण को अधिक रोचक और प्रेरणादायी बनाने के लिए सोमवार को ‘पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता हुई।

यह प्रतियोगिता छात्रों को परीक्षा के तनाव और शिक्षा से जुड़े विषयों पर अपने रचनात्मक और विनोदी विचारों को पोस्टर के माध्यम से व्यक्त करने का एक मंच प्रदान करती है। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। परीक्षा के डर, पढ़ाई के दबाव और छात्र छात्राओं के जीवन से जुड़ी अन्य समस्याओं को पोस्टर में प्रस्तुत किया। प्राचार्य नवरतन मित्तल ने बताया की इस प्रतियोगिता ने छात्र छात्राओं को
अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक नया और मजेदार तरीका दिया। कक्षा VI से XI तक के 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। यहां शिक्षक साबू सहयोग रहा। इसी प्रकार केंद्रीय विद्यालय देवली में परीक्षा पे चर्चा के तहत डर एवं तनाव मुक्त बनाने के लिए योग एवं मेडिटेशन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

योग शिक्षिका अंजना मेघवाल द्वारा परीक्षा के डर एवं तनाव को कम करने एवं अपनी दैनिक जीवन शैली में योग को शामिल करने की बात कही। वहीं स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न आसनों एवं मेडिटेशन को अपनाने के लिए सलाह दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d