Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsपढ़ाई के साथ खेलकूद को भी शामिल करें विद्यार्थी

पढ़ाई के साथ खेलकूद को भी शामिल करें विद्यार्थी


Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में शुक्रवार को प्राचार्य नवरतन मित्तल के निर्देशन में वार्षिक खेल-कूद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीजी अभिलाष कमांडेंट, सीआईएसएफ आरटीसी देवली व नामित अध्यक्ष पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली ने छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपने जीवन में शामिल करने का संदेश दिया। विद्यालय के चारों सदनों के छात्र- छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। प्राथमिक विभाग के छात्र-छात्राओं ने जलेबी रेस, बेलून बर्स्ट, लेमन स्पून, सेक रेस आदि में भाग लिया। शारीरिक शिक्षक संजय सिंह राव व अंजना मेघवाल, योग शिक्षिका के निर्देशन में सैकंडरी वर्ग के छात्र- छात्राओं ने 100 मीटर व 4 गुणा 100 मीटर प्रतियोगिताओं में सदनवार भाग लिया।

प्राचार्य नवरतन मित्तल ने विजेता छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रमाण पत्र सौपे। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्र वैश्वित वैष्णव एवं छात्रा अदिति पारीक ने किया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d