Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationनि:शुल्क अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया

नि:शुल्क अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया


Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय कुंचलवाडा कलां के छात्र -छात्राओं को सुप्रीम फाउंडेशन के की ओर से अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।

राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय कुंचलवाडा कलां में शनिवार को प्रधानाध्यापक अमरजीत सिंह शक्तावत की मौजूदगी में समन्वयक विष्णु शर्मा के मार्गदर्शन में सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ के मुख्य ट्रस्टी व भामाशाह बजरंग लाल तापड़िया द्वारा कक्षा एक से 5 तक सभी विद्यार्थियों को 1-1 सेट (4 नोटबुक) नि:शुल्क वितरित की गई। वर्तमान में सेठ बजरंग लाल तापड़िया जी द्वारा सुप्रीम फाउंडेशन से संस्कृत शिक्षा को एक संजीवनी प्रदान की गई है। इस मौके पर स्कूल स्वयंसेवक आकाश कुमार मीणा, शिवराज मीणा, शिवनंदन सिंह उपस्थित थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d