Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertपतंगबाजी के लिए मौसम अनुकूल, सर्दी रहेगी बरकरार

पतंगबाजी के लिए मौसम अनुकूल, सर्दी रहेगी बरकरार


Deoli News 13 जनवरी ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान सूर्यनारायण के उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति पर मंगलवार को पतंगबाजी के लिए मौसम अनुकूल रहेगा। हालांकि दिन का तापमान कम रहेगा

लेकिन बीच-बीच मे बादलों के आच्छादित रहने से सर्दी का अहसास बना रहेगा। मौसमी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा। इस दौरान करीब 10 से 11 किलोमीटर प्रति घन्टे की रफ्तार से हवाएं चलेगी, जो पतंगबाजी के लिए अनुकूल रहेगी। रात को तापमान 9 डिग्री तक जाने से सर्दी का अहसास बना रहेगा। यद्दपि आकाश में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बादलों के घूंघट से सूर्यनारायण की किरणें झांकती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d