Saturday, May 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपत्नी से मारपीट करने का आरोप, पति गिरफ्तार

पत्नी से मारपीट करने का आरोप, पति गिरफ्तार


Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की प्रताप कॉलोनी में आए दिन पत्नी के साथ शराब के नशे में मारपीट और गाली-गलौज के आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।

कालिका यूनिट की हेडकांस्टेबल रजिया बानो ने बताया कि मामले में बुद्ध प्रकाश पुत्र रामदास रेगर, निवासी प्रताप कॉलोनी के खिलाफ उसकी पत्नी कमलेश देवी ने थाने में रिपोर्ट दी। कमलेश देवी ने  शिकायत में बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर घर आता है और उसके साथ मारपीट व झगड़ा कर घर की शांति व्यवस्था बिगाड़ता है। इस शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बुद्ध प्रकाश को गिरफ्तार किया और उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया। वहीं एसडीएम ने आरोपी को भविष्य में हिदायत देते हुए 50-50 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d