Saturday, May 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsलाखों की स्मैक और नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

लाखों की स्मैक और नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक डीएसटी और नासिरदा पुलिस ने हिसामपुर रोड पर संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपए की अवैध स्मैक और नकदी बरामद की है।

यह कार्रवाई उप अधीक्षक देवली हेमराज के सुपरविजन में की गई। अभियान का नेतृत्व डीएसटी।प्रभारी ओमप्रकाश और नासिरदा थानाधिकारी नेकीराम ने किया। प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नासिरदा के हिसामपुर रोड स्थित अम्बेडकर छात्रावास के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.17 ग्राम अवैध स्मैक मिली, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी के पास से एक लाख 20 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस ने इस राशि को मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से संबंधित माना है। पुलिस ने आरोपी विक्रम पुत्र बहादुर सांसी निवासी सांसी बस्ती नासिरदा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक और नकदी को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना नासिरदा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपी स्मैक कहां से प्राप्त करता था तथा किन लोगों को इसकी आपूर्ति की जाती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d