Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उप जिला अस्पताल देवली के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष लोधी एवं डॉ. सुमन माथुर की मौजूदगी में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सिंह ने बताया कि इसे लेकर पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि एचपीवी टीकाकरण भविष्य में सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है। चिकित्सकों ने कहा कि यह वैक्सीन संक्रमण से पहले 14 से 15 वर्ष की आयु में अधिक प्रभावी रहती है। लिहाजा उन्हें यह वैक्सीन लगाना अभी इसी उम्र में बेहतर होगा।



