Saturday, May 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकोचिंग संचालन की आड़ में शिक्षिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कोचिंग संचालन की आड़ में शिक्षिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का है आरोप


Deoli News 9 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने शैक्षणिक परिचय और विश्वास का दुरुपयोग कर एक महिला शिक्षिका को धमकी देकर निरंतर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस उप अधीक्षक देवली हेमराज के निर्देशानुसार थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर यह कार्रवाई की। पुलिस थाना देवली पर जिला भीलवाड़ा से प्राप्त जीरो नंबर एफआईआर के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह जीविकोपार्जन के लिए बायोलॉजी एवं फिजिक्स विषय की कोचिंग कक्षाएं और होम ट्यूशन संचालित करती है। आरोपी भी देवली कस्बे के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में फिजिक्स पढ़ाने का कार्य करता था। इस बीच शैक्षणिक गतिविधियों के दौरान दोनों का परिचय हुआ। आरोपी ने इसी परिचय और विश्वास का फायदा उठाते हुए पीड़िता को होटल पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक शोषण किया।

महिला अपराध से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी सबूत के तौर पर जब्त किया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी 32 वर्षीय गोपेश कुमार धाकड़ पुत्र रामदास धाकड़ है। वह मूल रूप से खोहरा, पुलिस थाना बयाना, जिला भरतपुर का निवासी है और वर्तमान में दूनी, पुलिस थाना दूनी में रह रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d