Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महर्षि दयानंद सरस्वती (MDS) विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी किए गए स्नातक (UG) सेमेस्टर के परिणामों में कथित अनियमितताओं के बाद छात्रों में आक्रोश है।
इसे लेकर एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम देवली प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपकर इस कार्यशैली का विरोध जताया और टायर जलाकर अपना प्रदर्शन दर्ज कराया। छात्रों ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि सैकड़ों विद्यार्थियों को 0, 1, 2, 3 बेहद कम अंक दिए गए हैं, जबकि कई छात्रों को दो से तीन विषयों में अनुत्तीर्ण (बैक) कर दिया गया है। छात्र नेताओं का कहना है कि यह विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही और दुर्भावनापूर्ण रवैये का परिणाम है। छात्रों ने नियमित रूप से परीक्षा में भाग लिया था और उत्तर पुस्तिका में सही जवाब लिखे थे। ज्ञापन में परीक्षा परिणामों में सुधार कर उन्हें फिर से जारी करने की मांग की है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान, छात्रसंघ महासचिव इमरान पठान, छात्र प्रतिनिधि विशाल मीणा, कौशल ठागरिया, नरेश, नरेंद्र, सुनील, योगेश, देवेंद्र, मोना, दीपक, सुनीता, मनीषा, हेमंत और अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
https://dainikbureau.com/जिला-कलक्टर-ने-किया-देवल/


