समिति ने जारी किए नए नियम
Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के गाडोली स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में अब पूजा और प्रसाद के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।
श्री नीलकंठ महादेव विकास एवं प्रबंधन समिति ने लोगों से अपील की है कि वे मंदिर में डिब्बे के घी और मखाने का प्रसाद न चढ़ाएं। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि अब सिर्फ देशी घी या घर के बने घी का उपयोग पूजा के लिए किया जा सकेगा, जबकि प्रसाद के रूप में केवल मिश्री और मावे का ही प्रयोग करने की अनुमति होगी। यह निर्णय मंदिर की शुचिता और परंपरा को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इन नियमों का पालन करने का आग्रह किया है, ताकि मंदिर की पवित्रता बनी रहे।



