Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 5 से बोरडा निवासी महेंद्र रेगर के निर्दलीय पार्षद निर्वाचित होने पर श्री बोरडा गणेश जी मंदिर ट्रस्ट ने उनका अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि बोरडा गांव पहले कासीर पंचायत में आता था।
क्षेत्र पुनर्गठन के बाद पहली बार गांव को देवली नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 में शामिल किया गया। इसके बाद हुए नगर पालिका चुनाव में बोरडा निवासी महेंद्र रेगर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। ऐसे में पहली बार गांव का व्यक्ति नगर पालिका में प्रतिनिधित्व करेगा और गांव से जुड़ी समस्याओं को नगर पालिका में उठाएगा। ट्रस्ट कार्यालय पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष गिरिराज जोशी सहित ट्रस्ट सदस्य चंद्रभान गोयल, दिनेश मीणा, बंशीलाल मीणा, अनिल कुमार मीणा, संजीव मीणा, दुर्गालाल मीणा, रामराज, जुगनूराम, जयसिंह एवं ग्रामीण मौजूद थे।
इसी तरह देवली गांव पंचायत से जुड़े नवनिर्वाचित पार्षदों का भी गत दिनों स्वागत हुआ। इन क्षेत्रों से भी पहली बार निर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर पालिका पहुंचेंगे। बताया गया कि उक्त क्षेत्र से पांच पार्षद चुने गए हैं।
संबंधित पिछली खबर:-
नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत, ग्रामीणों ने कहा- विकास को मिलेगी गति


