Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsपार्षद दंपति ने गौशाला में भेंट किए 11 हजार रुपए

पार्षद दंपति ने गौशाला में भेंट किए 11 हजार रुपए


Deoli News 28 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली के पार्षद दंपति ने शुक्रवार को अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर गौशाला में एक्सीडेंटल व बीमार गायों के उपचार के लिए 11 हजार रुपए भेंट किए हैं।

यह दानदाता विवेकानंद कॉलोनी निवासी एवं वार्ड पार्षद भीमराज जैन और उनकी पत्नी पार्षद सीता देवी है। जिनकी शुक्रवार को वैवाहिक वर्षगांठ है। इसे लेकर पार्षद बोरड़ा रोड स्थित सांवरिया सेठ गौशाला पहुंचे। जहां उन्होंने गायों को हरा चारा डाला और बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गायों के उपचार के लिए समिति को 11 हजार रुपए भेंट किए। इस दौरान पार्षद के पुत्र मनोज जैन, मुकेश जैन, योगेश श्रीमाल एवं समिति के विकास ग्वाला समेत गौसेवक उपस्थित थे। जिन्होंने दानदाता का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि सांवरिया सेठ गौ सेवा समिति देवली व आसपास के इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त, बीमार व बेसहारा गौवंश की सेवा में पिछले काफी समय से जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d