Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationब्लैकमेल कांड के विरोध में आधे दिन बंद रहा बाजार

ब्लैकमेल कांड के विरोध में आधे दिन बंद रहा बाजार

कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन


Jahazpur News 28 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) बिजयनगर ब्लैकमेल कांड के विरोध में शुक्रवार को समग्र हिंदू समाज द्वारा जहाजपुर में आधे दिन बाजार बंदकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग कल्याणराय मंदिर से एक रैली के रूप में विभिन्न मार्गों से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे।

यहां उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जहाजपुर में हिंदू समाज के आराध्य ठाकुर पितांबर श्यामजी के बेवाण व भक्तों पर जामा मस्जिद से योजनाबद्ध तरीके से पथराव किया गया था। इस घटना के विरोध में हिंदू समाज ने पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन आश्वासनों के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, जिससे समाज में आक्रोश है। इसके अलावा, बिजयनगर में एक समुदाय समाज के कुछ युवकों द्वारा हिंदू समाज की युवतियों को बहला-फुसलाकर ब्लैकमेल किया गया। वहीं उनका शोषण करने, घर से रुपए चोरी करवाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मामला भी सामने आया। परिवारजनों व पुलिस की तत्परता से इस षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ, लेकिन ऐसी घटनाएं लगातार अन्य स्थानों पर भी हो रही हैं, जिससे जहाजपुर भी अछूता नहीं है।

यह मुख्य मांगें

बिजयनगर में हुए कृत्य में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें दंडित किया जाए। वहीं श्रीगोपाल गौशाला को हुए नुकसान की भरपाई की जाए और गौशाला के लिए भूमि आवंटित करने, प्रशासन हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विशेष निगरानी किए जाने की मांग की हैं। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शन पर नजर रखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d