Jahazpur News 28 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजस्थान में टीबी मुक्त अभियान के तहत बीसीजी टीकाकरण अभियान की शुरुआत शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय जहाजपुर में की गई। इस अभियान का उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करना एवं 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार करना है।
अभियान की शुरुआत चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. नईम अख्तर ने स्वयं टीका लगवाकर की और आमजन से इस निःशुल्क टीकाकरण का लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के 6 श्रेणियों के लोगों को यह टीका निःशुल्क लगाया जाएगा। बीसीजी का टीका पूर्व टीबी मरीज, टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग, कुपोषित वयस्क, धूम्रपान करने वाले, मधुमेह (डायबिटीज) के मरीजों को लगाने की बात कही गई है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीना, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र खटीक, कैलाश टेपण, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट, सीनियर टीबी सुपरवाइजर लक्ष्मण मीना, नर्सिंग ऑफिसर सुनील सालवी, रमेश मीना, एएनएम मधु वर्मा, राजकुमारी मीना, ज्योति बैरवा, ममता मीना, कौशल्या मीना सहित उपस्थित थे।



