Deoli News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला के पक्ष में आमसभा करने आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक दर्जन से अधिक नेताओं को दुपट्टा ओढ़ाकर भाजपा में शामिल किया।

इनमें एक निर्दलीय पार्षद समेत कई पार्टियों के नेता शामिल है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा शहर मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत को दुपट्टा ओढ़ाकर कर बीजेपी में स्वागत किया। इसी तरह कांग्रेस नेता सत्येंद्र वर्मा, बसपा के सुरेश चंद्र तिवाड़ी, निर्दलीय पार्षद प्रताप विश्वास, आम आदमी पार्टी के कैलाश चंद्र नामा, संत बाबा दास, महेंद्र अग्रवाल, कंवरपाल गुर्जर, कांग्रेस कमेटी के वसीम खान, नदीम खान, वासित मोहम्मद, जेब खान, व्यापार मंडल के दीपक जैन, ब्रह्म सेवा फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु तिवाड़ी, बीएसपी के जिलाध्यक्ष मधुसूदन उपाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामअवतार तिवाड़ी को बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर भाजपा में शामिल किया। हालांकि उक्त सूची में तीन पार्षदों की और नाम थे। लेकिन वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए।




