Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023राजस्थान में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी की जड़ कांग्रेस पार्टी-आदित्यनाथ योगी

राजस्थान में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी की जड़ कांग्रेस पार्टी-आदित्यनाथ योगी


Desk News 16 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के केकड़ी जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम के समर्थन में गुरुवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केकड़ी आए। जिन्होंने सभा को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा।

देश में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी की जड़ केवल कांग्रेस है। इन सभी का समाधान केवल भाजपा और मोदी है। वे गुरुवार को केकड़ी में पटेल मैदान पर भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद की जड़ धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त कर दिया है। राममंदिर के निर्माण को रोकने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आस्था के साथ खिलवाड़ करती है।

उन्होंने कहा कि जब वे सड़क मार्ग से आ रहा थे, तो सड़क पर जगह-जगह गड्‌ढे नजर आ रहे थे। हाल ये था कि कहीं पर तो ये भी पता नहीं चल रहा था कि सड़क में गड्‌ढा है या गड्‌ढे में सड़क। योगी ने कहा कि जब एक भ्रष्ट सरकार काम करती है तो परिवारवाद हावी होना ही है। राजस्थान में तो केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में टैक्स भी वसूला जाता है। इससे पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर बाबा योगी।का बुलडोजर मशीन से स्वागत किया।

डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील

उन्होंने कहा कि ऐसे ही माफिया साल 2017 से पहले यूपी में भी थे। इन माफियाओं के लिए हम बुलडोजर लेकर आए। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की नीति पर चलकर धर्म स्थलों पर पैसा खर्च करने से बचती है। धार्मिक स्थलों पर पैसा खर्च नहीं हो, इसके लिए बंदिशें लगाती है। उन्होंने कहा कि केकड़ी में चल रहे सागर टैक्स से मुक्ति मिले। भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था मिले। रोजगार के साधन मिले, इसके लिए राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शासन के लिए राजस्थान में सबसे लंबा कार्यकाल मिला, लेकिन यहां काम ही नहीं हो रहा। वर्तमान गहलोत सरकार पांच साल की अव्यवथाओं और आपसी लड़ाइयों के लिए जानी जाएगी। ये सरकार विकास के बैरियर के तौर पर जानी जाएगी। जबकि पिछली वसुंधरा सरकार लगातार काम कर रही थी। लिहाजा राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा। देश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, माफियागिरी कांग्रेस की देन है। मोदी जी और अमित शाह ने आतंकवाद की जड़ धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d