Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण और पर्यावरण शुद्धता को लेकर की गई अपील का सकारात्मक असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती खपत को कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद आमजन में इलेक्ट्रिक स्कूटी और स्कूटर के प्रति रुचि दिखने लगी है।
देवली के कोटा रोड स्थित ‘राजस्थान इलेक्ट्रिक हब’ के जिलिओं कंपनी शोरूम पर इलेक्ट्रिक व्हीकल की पूछताछ बढ़ी है। शोरूम संचालक मनीष माहेश्वरी ने बताया कि अपील के बाद से ही उनके शोरूम पर इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर पूछताछ करने वाले लोगों की संख्या में बढोत्तरी हुई है। उनकी कंपनी ने अपने उत्पादों को किसान, व्यापारी, लोडर, परिवार और छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। वर्तमान में शोरूम पर रोजाना आधा दर्जन से अधिक लोग जानकारी लेने पहुंच रहे हैं, यहां महीने में करीब 30 से 35 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो रही है। राधेश्याम मालू ने बताया कि राजस्थान इलेक्ट्रिक हब पर 40 से लेकर 100 किलोमीटर की रेंज वाले विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं। इन आधुनिक स्कूटर्स में मोबाइल चार्जिंग, पार्किंग मोड, एंटी-थेफ्ट रिमोट लॉक और बैटरी गारंटी समेत सुविधाएं दी गई हैं।
जहां एक सामान्य पेट्रोल वाहन ढाई से तीन रुपए प्रति किलोमीटर का खर्च निकालता है, वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल मात्र डेढ़ यूनिट बिजली की खपत में 80 किलोमीटर तक का सफर तय कर लेता है। इस अनुसार इलेक्ट्रिक वाहन चलाने का खर्च मात्र 12 से 15 पैसे प्रति किलोमीटर आता है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से कंपनी ने इसमें ऑटो-कट की सुविधा भी दी है, जिससे बैटरी फुल चार्ज होते ही बिजली की सप्लाई अपने आप बंद हो जाती है। इससे सेफ्टी रहती है।



