Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में बिजली रखरखाव और आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते शनिवार को सवा दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता दीर्घांशु के अनुसार 16 मई को 33/11 केवी रिको जीएसएस पर जरूरी मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसे लेकर रिको सबस्टेशन से जुड़े विभिन्न फीडरों की सप्लाई सुबह 8:15 बजे से लेकर पूर्वान्ह 11 बजे तक पूरी तरह बंद रखी जाएगी। कटौती से मुख्य रूप से रिको औद्योगिक क्षेत्र, अग्रसेन नगर, जयपुर चुंगी नाका, इंडियन पब्लिक स्कूल के आसपास का इलाका, प्रताप नारायणी कॉलोनी सहित इनसे जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।



