Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली में सोमवार को वार्षिक पर्यवेक्षण हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. दर्शनलाल मीणा सहायक आयुक्त, केन्द्रीय विद्यालय संगठन (जयपुर संभाग) ने किया।
उनके साथ सत्यनारायण मीणा प्राचार्य पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गंगापुर सिटी, दीपक कुमार, उप-प्राचार्य (प्रभारी प्राचार्य) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भीलवाड़ा, रवि मीणा उप-प्राचार्य (प्रभारी प्राचार्य) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय प्रतापगढ़ और सुरेंद्र कुमार मीणा (मुख्य अध्यापक) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 7 जयपुर भी उपस्थित थे। स्काउट गाइड और कलर पार्टी ने पर्यवेक्षक दल का पारंपरिक स्वागत किया और विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया।
प्राथमिक विभाग द्वारा सितोलिया, गिल्ली डंडा और लंगड़ी टांग सहित स्वदेशी खेलों को प्रस्तुत किया गया। वार्षिक पर्यवेक्षण दल का हरित स्वागत किया गया और प्राचार्य नवरतन मंगल द्वारा स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र निसर्ग पाठक द्वारा एकल गायन, छात्रा लक्ष्मी द्वारा योग आसनों का प्रदर्शन और पंजाबी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। सहायक आयुक्त ने विद्यालय की सभी गतिविधियों की प्रशंसा की और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल सौपें।



