Deoli News 9 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी देवली की कार्यकारिणी घोषित की गई है।
इसमें सौरभ जिंदल को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया जा चुका है। जबकि शम्मी को महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष में टीकम चन्द सेन, त्रिलोक बैरवा, भागचन्द त्रिपाठी, सम्पत सुवालका और मंजीत सिंह काका शामिल हैं। महासचिव दिनेश जैन, पंकज नथैया, सलीम खान, विनोद धर्माणी और राहुल सुवालका को मनोनीत किया है। सचिव में सोहनलाल ठागरिया, अनुज खटीक, राजू ग्वाला, राजेन्द्र चांवरिया, रामविनास मीणा, मृदुल जैन, रामकृष्ण पाठक, रविन चन्द्र रोबिन, सजग खूंटेटा और फूलसिंह मीणा शामिल हैं।
प्रवक्ता रमेश गोयल और सोशल मीडिया प्रभारी राजीव जैन को मनोनीत किया है। इसी प्रकार 7 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।


