Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग

पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में सर्व समाज की ओर से गुरुवार को उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने सहित मांग की गई।

दरअसल ऊर्जा मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन की टक्कर से हुई 5 वर्षीय हिमांशु धाकड़ की मौत के बाद परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी देने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया कि गत 12 अक्टूबर को ऊर्जा मंत्री के एस्कॉर्ट वाहन ने हिमांशु धाकड़ को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

हिमांशु अपने परिवार का इकलौता वारिस था और उसकी पांच बहनें हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और एक संविदा पर नौकरी दी जाए। वहीं चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

इस दौरान नीलम धाकड़, नरेश धाकड़, आरपी धाकड़, आशाराम, नवनीत धाकड़, लोकेश धाकड़, धनराज, आशीष, शिवपाल धाकड़, सत्यनारायण शर्मा, आनंद धाकड़ समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d