Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसमाज करेगा सैकड़ों प्रतिभाओं को सम्मानित, ऊर्जा मंत्री मुख्य अतिथि

समाज करेगा सैकड़ों प्रतिभाओं को सम्मानित, ऊर्जा मंत्री मुख्य अतिथि


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) धाकड़ समाज की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से श्री धाकड़ समाज कर्मचारी परिषद ढूंढाड़ क्षेत्र (60 गाँव) द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इसे लेकर मंच और पांडाल तैयार किया गया है। यह समारोह 17 अक्टूबर सुबह 10 बजे से इच्छापूर्ण बालाजी परिसर कालानाडा, तहसील देवली में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की मेधावी प्रतिभाओं को उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा और उनके करियर मार्गदर्शन के लिए भी विशेष सत्र आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि (ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भूजल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धाकड़ समाज कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष हेमराज धाकड़ करेंगे।

इसके अलावा, विधायक राजेन्द्र गुर्जर (देवली उनियारा) और विधायक शत्रुघ्न गौतम (केकड़ी) सहित प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई व्यक्ति विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान आठवीं, 10वीं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, विभिन्न डिग्री व डिप्लोमा धारक, सरकारी सेवा में चयनित एवं खेलकूद पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। यहां 400 प्रतिभाए सम्मानित होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d