Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessपुरी के मुख्य महंत ने उद्योगपतियों को नवाजा

पुरी के मुख्य महंत ने उद्योगपतियों को नवाजा


Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा जिले की आर्थिक प्रगति और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाले 21 उद्यमियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जगन्नाथ मंदिर पुरी (उड़ीसा) के मुख्य महंत भभानीदास ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर उद्यमियों को सम्मानित किया। चैम्बर के अध्यक्ष राजीव सिंहल ने बताया कि संस्था उद्यमियों को प्रेरित करने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास करती है, जिसमें उनके व्यावसायिक योगदान के साथ सामाजिक सरोकारों की भी सराहना की जाती है।

समारोह में देवली के उद्यमी नवल मंगल द्वारा निर्मित मंगल वाटिका और निःशुल्क ई-रिक्शा वितरण आदि सेवा कार्यों की विशेष प्रशंसा की गई। देवली क्षेत्र से मोहित मंगल को स्कूली शिक्षा, B.Ed, आयुर्वेद नर्सिंग समेत कोर्स में के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। जबकि उद्यमी व देवली के साकेत कॉलोनी निवासी गजेंद्र जिंदल स्टोन इंडस्ट्रीज में व बाबूलाल जैन भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित हुए है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d