Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपुलिस उपाधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों से की चर्चा

पुलिस उपाधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों से की चर्चा


Deoli News 30 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह जाट ने गुरुवार को नासिरदा थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक ली तथा उन्हें आपसी भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने की बात कही।

जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक ने ग्रामीणों से आगामी होली का त्योहार भाईचारा तथा प्रेमपूर्वक मनाने की बात कही। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के तहत शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में आपसी मतभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने यातायात नियमों की पालना करने के साथ साइबर ठगी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी अपने ग्राहक से ओटीपी व पर्सनल डिटेल्स नहीं पूछता है। सावधान रहकर साइबर अपराधियों से बचना होगा। उन्होंने साइबर अपराध से बचने के बारें में बताया। इसके अलावा क्षेत्र में यदि कोई व्यक्ति नशे का व्यापार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही। इससे पहले थाना प्रभारी कालूराम मीणा ने भी सीएलजी सदस्यों को संबोधित कर सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने के बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d