Jahazpur News 21 मार्च (आज़ाद नेब) जहाजपुर सीओ सर्किल में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से क्षेत्र के आमजन नाराजगी है। चोरों के बुलंद हौसलों की बड़ी वजह नफरी की कमी है।
दिनदहाड़े हो या रात के अंधेरे में चोरों ने क्षेत्र में वारदातों को अंजाम देकर शोर मचा रखा है। घटना के मताबिक शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन मकानों में फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। थाना क्षेत्र के झीकरी गांव में ताले, खिड़की तोड़कर मकानों से सोने चांदी के आभूषण व नकदी की पार की है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच शुरू कर दी है। पंडेर, हनुमान नगर, शक्करगढ़, जहाजपुर थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में आक्रोश हैं। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।



