Deoli News 28 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की घाड़ थाना पुलिस ने थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह की अगुवाई में आधा दर्जन वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रकरणो में न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारन्ट में कार्रवाई करते हुए सरकार बनाम छोटुलाल कोर्ट प्रकरण में न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय देवली के वारन्टी कन्हैयालाल पुत्र शंकर लाल मीणा निवासी स्यावाता, छोटुलाल पुत्र छीतर लाल मीणा निवासी स्यावता, शिमला पत्नि छोटुलाल मीणा निवासी स्यावता, फोरुलाल पुत्र भंवरलाल मीणा निवासी माधोराजपुरा थाना घाड़ जिला टोंक व सरकार बनाम भुवानाराम प्रकरण में न्यायिक मजिस्ट्रेट दुनी में वारन्टी भुवानाराम पुत्र भुरालाल मीणा निवासी केदारा थाना घाड जिला टोंक व सरकार बनाम लोकेश कुमार वगैरह प्रकरण में सीताराम पुत्र जगन्नाथ कहार निवासी शाहपुरा गेट सावर थाना सावर जिला अजमेर को गिरप्तार किया गया है।



