Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूर्व कृषि मंत्री व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी की माता लाली देवी का सोमवार रात 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार सैनी की माता लाली देवी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। जिन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली।
लाली देवी के चार पुत्र प्रभुलाल सैनी, कैलाश, रमेश, गोवर्धन है। डॉ. सैनी इनमें सबसे बड़े पुत्र है। जबकि लाली देवी के दो पुत्रियां मोत्या व कैलाशी भी है। इसके अलावा लाली देवी भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है। लाली देवी के निधन से आंवा समेत लोगों में शोक की लहर फैल गई है। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे आवा स्थित आवास से मोक्षधाम के लिए रवाना होगी।


