Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नव वर्ष 2024 की पूर्व संध्या पर आज लोग नए साल के स्वागत के लिए कई तरह के यत्न कर रहे हैं। खासकर युवाओं में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर ज्यादा उत्साह है।
वही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से देवली थाना पुलिस भी सतर्क रहेगी तथा हुड़दंग करने वाले लोगों पर कार्रवाई करेगी।जानकारी के अनुसार देवली थाना पुलिस रात्रि गश्त के साथ ही शराब पीकर उत्पात मचाने वाले लोगों पर नजर रखेगी। इसके लिए देवली थाना पुलिस जयपुर चुंगी नाका, शहर के पेट्रोल पंप चौराहा व छतरी चौराहा समेत प्रमुख जगहों पर मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा थाना पुलिस के दोनों वाहन में अधिकारी घूम-घूमकर गश्त करेंगे। जश्न की आड़ में उत्पात व हुड़दंग मचाने वाले युवकों को पुलिस थाने का रास्ता दिखाएंगे। इसके लिए थाना पुलिस ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्त किया है, जो मार्ग से गुजरने वाले मनचले युवकों पर कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि हर बार नववर्ष की पूर्व संध्या पर कई युवा शराब पीकर उत्पात मचाते हैं, जिससे शांतिभंग होती है।



