Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का रविवार को स्थानीय लोगों ने देवली में जयपुर-कोटा बायपास पर स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री बैरवा जयपुर से बूंदी की ओर जा रहे थे। इस बीच स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बायपास स्थित सूर्य महल होटल के समीप रुकवाया। जहां डिप्टी सीएम अपनी कार से बाहर निकले तथा लोगों की माला पहनी। लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया व डिप्टी सीएम ने भी लोगों के हाल-चाल जाने। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में जनकल्याणकारी सरकार चलाने की बात कही। करीब 10 मिनट यहां ठहरने के बाद वे रवाना हो गए। उपमुख्यमंत्री को देखकर युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। वहीं उपमुख्यमंत्री ने भी सरल व सहजता के साथ युवाओं के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान हनुमान नगर थाना पुलिस उपमुख्यमंत्री को एस्कॉर्ट कर रही थी।



