Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अक्षत वितरण समिति के अमरवासी खंड के अध्यक्ष दुर्गाशंकर शास्त्री व बजरंग दल खंड संयोजक जितेंद्र मीणा के सानिध्य में ऊंचा खंड की बैठक हुई।
इसमें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने का संकल्प लिया गया। अक्षत वितरण समिति अध्यक्ष दुर्गाशंकर शास्त्री ने बताया कि रविवार को कुंचलवाड़ा, ऊंचा, मोरला, रामनगर व आसण गांव में प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। इसमें प्रत्येक गांव के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने के लिए पीले चावल व पत्रक सौंपे गए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत घर-घर में दीपक जलाने एवं प्रत्येक मंदिर में सजावट करने के साथ ही कार्यक्रम को भव्य बनाने का संकल्प लिया।
यहां ऊंचा सरपंच रामराज मीणा, कुंचलवाड़ा में रामपाल उपाध्याय, गजराज सिंह, दिनेश सिंह राणावत, महेंद्र वर्मा, चारभुजानाथ मंदिर पुजारी बबलू शर्मा, ब्रम्हानंद गुर्जर, छगन मीणा, टीकमनाथ पुजारी भोलेनाथ मंदिर, धर्मेंद्र कुमार लुहार, लोकेश काबरा, जसराज सिंह, जुगराज सिंह राणावत सहित रामभक्त थे।


