सात दिवसीय शिविर का समापन
Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संस्कृत आयाम चित्तौड़ प्रांत का सात दिवसीय संस्कृत व्यवहार शिविर का समापन भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. हंसराज गुप्ता सहायक आचार्य कोटा, वर्ग अधिकारी अंतिम जैन की अध्यक्षता में हुआ।
इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शिविर में संस्कृत सीख रहे छात्र-छात्राओं ने पूर्ण समर्पण और संस्कृत माता की सेवा मे अपने तन मन से नगर में संस्कृत के सरल मधुर कर्ण प्रिय नारों से गगन गुंजायमान कर दिया। शिविर संयोजक गोविन्द शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं चंद्रप्रकाश शर्मा प्राचार्य जयपुर, डॉ. हंसराज गुप्ता सहायक आचार्य कोटा एवं अभिषेक शर्मा ने लोगों को संस्कृत भाषा को अपनी भाषा के द्वारा जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरल संदेश दिया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह आयोजित कर सभी को प्रमाण पत्र वितरण किए गए।



