-
घायल कर लूट ले गए मोबाइल
-
बीती रात घटना
-
हनुमान नगर थाना पुलिस ने लिए पीड़ित के बयान
Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के गौतम धर्मशाला से अजमेर बायपास के मार्ग पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक मीडियाकर्मी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वही मीडियाकमी से उनका मोबाइल फोन लूट लिया। जैसे तैसे पीड़ित समीप की चाय की दुकान पर गए तथा परिजनों को जानकारी दी।
दरअसल यह हादसा रविवार रात 9 से 9:30 बजे के बीच उक्त मार्ग पर खंबा फैक्ट्री के समीप बन रही कॉलोनी के करीब हुआ। पीड़ित राष्ट्रीय स्तर के दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार सीताराम माली है, जो शाहपुरा जिले से जुड़े हैं तथा ऊंचा क्षेत्र से पत्रकार है। पीड़ित ने बताया कि वह रविवार रात अपने ऊंचा स्थित मकान से बायपास स्थित घर के लिए रवाना हुआ। सीताराम यहां तालाब से होकर खंबा फैक्ट्री के समीप आए। वही इस बीच सड़क के दोनों ओर घात लगाकर बैठे नकाबपोश करीब आधा दर्जन लोगों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। सीताराम इस वक्त पैदल ही घर जा रहे थे।
एकाएक हुए हमले से मीडियाकर्मी सीताराम समझ नहीं पाए। लेकिन सिर पर हमले से उनके खून बहने लगा नकाबपोश जिन्होंने मीडियाकर्मी को घेरकर मारपीट की तथा जब में रुपए की तलाश की। इस दौरान नकाबपोश यह कह रहे थे कि इसका फोन ले लो नहीं तो यह अभी पुलिस से पकड़ा देगा। करीब 5-7 मिनट चले उक्त घटनाक्रम के दौरान देवली की ओर से एक कार आती दिखाई दी। जिसे देखकर बदमाश भाग छूटे। इसके बाद पीड़ित सीताराम जैसे तैसे समीप की चाय की दुकान पर गए तथा परिजनों को सूचना दी। वहीं सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची तथा पीड़ित मीडियाकर्मी सीताराम माली से बयान लिए। पुलिस ने घायल को सोमवार सुबह रिपोर्ट देने को कहा है। उक्त घटनाक्रम से देवली प्रेस क्लब सदस्यों में नाराजगी है।



