पूर्व संध्या पर भी पहनी थी पोशाक
Deoli News 1 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नववर्ष 2024 की सुबह विश्व प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में ठाकुरजी को मनमोहक पोशाक पहनाई गई। खास बात यह है कि यह पोशाक देवली निवासी युवक ने बनाई है।
उल्लेखनीय की यह युवक आशीष पुत्र ओमप्रकाश लक्षकार निवासी जनता कॉलोनी है, जो पिछले काफी समय से ठाकुर जी की पोशाक बना रहे हैं। आशीष ने बताया कि सोमवार को नववर्ष के मौके पर सांवरिया सेठ मंदिर में उनके हाथों से बनी पीले कलर की मनमोहक पोशाक ठाकुर जी को पहनाई गई। इस पोशाक में ठाकुर जी सफेद सोफे पर बैठे हैं तथा पीले रंग का मोती जड़ित साफा भी पहना है। आशीष ने बताया कि इससे पहले नववर्ष की पूर्व संध्या पर भी सांवरिया सेठ को शेषनाग के सिंहासन पर विराजमान झांकी सजाई गई। दरअसल यह पोशाके वहां के पूजारत पुजारी की ओर से बनवाई गई थी।



