Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessपूर्व सैनिकों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी

पूर्व सैनिकों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी


Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूर्व सैनिक कल्याण समिति की जहाजपुर में आयोजित बैठक में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया।इस मौके पर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक देवली की ओर से पूर्व सैनिकों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस मौके पर ब्रांच मैनेजर सुनील दाधीच, रिलेशनशिप मैनेजर सुमित गौतम ने एयू बैंक के अपने उत्पाद की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, जनधन खाता, अटल पेंशन योजना तथा बैंक खातों की सुरक्षा की पूर्व सैनिकों को जानकारी दी तथा उन्हें डिजिटल फ्रॉड से बचने के लिए बताया। बैठक में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष खेमराज मीणा, रामकुमार बाबा समेत वीरांगनाएं व भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d