Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मपूर्णहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का समापन

पूर्णहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का समापन


Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान स्थित टीनशेड प्लेटफार्म पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ।

विहिप के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा व पतंजलि के जिलाध्यक्ष अशोक दूबे के सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक प्रिया किशोरी ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष आदि प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सुदामा की गरीबी के बावजूद भी भगवत भक्ति का ध्यान करते हुए भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। सुदामा नाम सुनकर श्रीकृष्ण नंगे पैर दौङकर आते हैं और अपने मित्र को गले से लगा लेते हैं। सुदामा की दीन दशा देखकर कृष्ण के आंखों से अश्रुओं की धारा प्रवाहित होने लगती है। सिंघासन पर बैठाकर कृष्णजी सुदामा के चरण धोते हैं। प्रसंग में शुकदेवजी ने राजा परीक्षित को सात दिन तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। जिससे उनके मन से मृत्यु का भय निकल गया। तक्षक नाग आता है और राजा परीक्षित को डस लेता है। राजा परीक्षित कथा श्रवण करने के कारण भगवान के परमधाम को पहुंचते है।

इसी के साथ कथा का विराम हुआ। यहां सातों दिनों के यजमानों का व्यास पीठ से सम्मान किया गया तथा हवन कुंड में यजमानों ने आहुतियां दी। इसी के साथ कथा स्थल पर भण्डारे का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d