Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सटे प्रदीप नगर ग्राम पंचायत देवली गांव में गुरुवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंताओं की ओर से अवैध नल कनेक्शन काटे गए।
इसे लेकर परियोजना खंड के सहायक अभियंता धर्मराज मीणा व लोकेश कुमार सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीहरि इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड समेत कंपनी की टीम प्रदीप नगर में पहुंची तथा यहां पेयजल लाइन पर हुए करीब 15 अवैध कनेक्शन काटे गए। इस दौरान देवली थाना पुलिस भी मौजूद रही। इस दौरान कॉलोनी के लोगों की भीड़ जमा हो गई।


