Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 138 वे स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को स्थानीय कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीना व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद पुजारी ने संयुक्त रूप से पार्टी झंडे का ध्वजारोहण किया।
इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अब्दुल कलाम, सरदार वल्लभभाई पटेल, राजगुरु, भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री समेत महापुरुषों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। वही कांग्रेस की ओर से आजादी से लेकर अब तक किए गए प्रयास व देश योगदान को याद किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को डोनेशन फॉर नेशन में भाग लेने की बात कही गई।
स्थापना दिवस के मौके पर सत्यनारायण सरसड़ी, अंबालाल मौर्या, सोहनलाल, शमी रंगरेज, रोहित चंदेल, भेरू, मुकुट सिंह, बंकट सिंह, रमन सिंह, इरफान आजमी, रफीक कुरैशी, जगदीश बैरवा, नीरज शर्मा समेत कई नेता मौजूद थे।


