Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsनगर पालिका सुलभ कांप्लेक्स के बाहर से ठेले हटाए, यात्रियों को हो...

नगर पालिका सुलभ कांप्लेक्स के बाहर से ठेले हटाए, यात्रियों को हो रही थी परेशानी


Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित परिसर के बाहर लगे खाद्य पदार्थों के ठेले गुरुवार शाम नगर पालिका प्रशासन ने हटा दिए है। इसके बाद सुलभ शौचालय के बाहर का हिस्सा खुला खुला दिखाई देने लगा है। दरअसल सुलभ शौचालय के बाहर काफी संख्या में ठेला विक्रेता काबिज हो गए थे।

जिनके अस्थाई छप्पर व अतिक्रमण से सुलभ शौचालय ढक चुका था। खासकर महिला यात्रियों को यहां दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी के मुताबिक बसों में आने वाली महिला यात्रियों को यह सुलभ शौचालय दिखाई नहीं देता था। इसकी वजह से महिलाओं को दिक्कतें हो रही थी। इसे लेकर गुरुवार शाम नगर पालिका अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव की अगवाई में कनिष्ठ अभियंता चंद्र प्रकाश चौधरी, एसआई कुलदीप सिंह शक्तावत, अल्ताफ हुसैन, जमादार विकास समेत कर्मचारी पहुंचे तथा यहां काबिज ठेला विक्रेताओं को समझाया।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि उन्हें यहां से हटाना होगा, ताकि आमजन को सुविधा हो सके। इस दौरान ठेला विक्रेताओं ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की तथा अधिशासी अधिकारी से गुहार लगाई की आखिर वह किस जगह अपना ठेला लगाए। नोकझोक के बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने यहां लगे करीब आधा दर्जन चाय, पोहे, पकौड़ी आदि के ठेले हटा दिए तथा उन्हें सुलभ शौचालय के बाहरी हिस्से को छोड़कर दूसरी जगह घूमकर अपना व्यापार करने को कहा, ताकि यात्रियों को सुलभ शौचालय की सुविधा का लाभ मिल सके। दरअसल यहां प्रथम तल पर रेन बसेरा भी संचालित होता है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका मंडल की यहां ठेले लगाने पर रोक रहेगी। इसी तरह अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सुलभ शौचालय में जाकर वहां पड़ी पॉलिथीन व गंदगी पर नाराजगी जताई तथा कार्यरत कर्मचारियों को लताड़ा।

इसके अलावा सुलभ शौचालय के पीछे की ओर यूरिनल लीकेज होकर बदबू फैल रही थी। जिसे भी रिपेयर करने की निर्देश दिए। इस दौरान कानून व्यवस्था के लिहाज से थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक करण सिंह, हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, सुरेश कुमार पुलिसकर्मी राजेंद्र, प्यारेलाल भी मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d