Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsपौधारोपण एवं प्रवेश उत्सव एप की जानकारी दी

पौधारोपण एवं प्रवेश उत्सव एप की जानकारी दी


Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कासीर में पीईईओ रामराय मीणा ने बुधवार को अधीनस्थ क्षेत्र तथा स्थानीय स्टाफ की बैठक लेकर निर्देश दिए।

शिशुपाल चौधरी ने बताया कि पौधारोपण अभियान में लक्ष्य अनुसार आने वाली 7 अगस्त को अधिक से अधिक पौधे लगाने के निर्देश दिए। शाला दर्पण पर पेंडिंग विभिन्न प्रकार की सूचना को समय-समय पर अपडेट करते रहने को कहा तथा प्रवेश उत्सव एप के माध्यम से नव प्रवेशित बालकों को जोड़ने की बात कही। प्रधानाचार्य रामराय मीणा ने व्याख्याता निर्मला मीणा को कुर्सियां खरीदने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में प्रियंका जैन, व्याख्याता शंकर लाल फागणा, दुर्गा लाल सोयल, शिशुपाल चौधरी, शिवराज मीणा शंकर लाल मीणा, नीरू चौधरी, अनीता चौहान, बेनी प्रसाद व बाबूलाल समेत मौजूद थे।

इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में प्रारम्भिक पंचायत अधिकारी दयाल राम मीना ने पौधारोपण व प्रवेशोत्सव को एप के माध्यम से लगाए गए पौधों की जिओटेकिंग को लेकर बैठक ली। पौधारोपण को सफल बनाने के लिये कार्य योजना बनाई गई। प्रत्येक विद्यालय के छात्रों को पौधे लगाने का लक्ष्य दिया। डिजिटल प्रवेशोत्सव ऐप के बारे में बताया व उप प्रधानाचार्या विमला मीणा ने एप में आ रही समस्याओं का समाधान कर विस्तार से बताया। बैठक में प्रधानाध्यापक अम्बापुरा ओम प्रकाश वर्मा, कालानाडा से रामेश्वर जाट, खेड़ा गांवड़ी सोनू दाधीच, भैरूपुरा से रामनिवास जाट, भिवडावास से द्वारका प्रसाद प्रजापत आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d