Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsप्रतीक चिन्ह का विमोचन, सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया

प्रतीक चिन्ह का विमोचन, सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया


Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वाधान में छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, नैतिक मूल्यों और युवाओं के लिए मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के बारे में छात्राओं से विचार विमर्श किया गया।

यहां प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्राचार्य गजेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में विश्व के लोकप्रिय यूथ आइकन के जीवन परिचय, संघर्ष, त्याग एवं उनके सामाजिक योगदान के बारे में बताया गया। साथ ही राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. हेमराज चंदेल, डॉ. बीएस नोगिया, डॉ. परशुराम मीणा और नितेश सैनी उपस्थित थे।

सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया

देवडावास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना सभा में शारीरिक शिक्षक झिलमवती व देवनारायण गुर्जर के नेतृत्व में छात्र छात्राओं को सूर्य नमस्कार का का अभ्यास करवाया गया। प्रधानाचार्य जयकुमार जैन ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार 15 फरवरी को होने वाले सूर्य नमस्कार की तैयारी को लेकर प्रार्थना सभा में प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है।

सूर्य के 12 नाम का उच्चारण करवाया गया। साथ ही सूर्य नमस्कार से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। यहां दयानंद वर्मा उपप्राचार्य सहित कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d