Desk News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोडारायसिंह थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बुधवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें वारंटी व स्थाई वारंटी शामिल है।
जिला मीडिया प्रकोष्ठ की सूचना के मुताबिक थाना प्रभारी रोडूराम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इसमें वारंटी रमेश पुत्र गोपी रेगर निवासी पवालिया थाना मोर, रतनलाल पुत्र साहू निवासी पवालिया, लालाराम पुत्र गोवर्धन रेगर निवासी पवालिया, शैतान पुत्र सूरजमल जाट निवासी बासेड़ा थाना टोडारायसिंह, एहसान पुत्र अब्दुल रशीद निवासी देशवाली मोहल्ला कस्बा टोडारायसिंह, महेश पुत्र रामदेव माली निवासी टोडारायसिंह, गिरिराज पुत्र गंगाराम माली निवासी दाबड़दुंबा, शिवराज पुत्र गंगाराम माली निवासी दाबड़दुंबा, नारायण पुत्र सूरजमल निवासी रलायता थाना टोडारायसिंह, नारायण पुत्र सूरजमल निवासी रलायता, कैलाश पुत्र भवर लाल कुम्हार निवासी गेंदिथाना मेहंदवास को गिरफ्तार किया है।
इसी तरह स्थाई वारंटी बद्रीलाल पुत्र नाथूराम गुर्जर निवासी काकलवाड़ पुलिस थाना टोडारायसिंह को गिरफ्तार किया गया है।


