मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर बैठक
Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की 30 जून को टोंक में प्रस्तावित सभा को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी शहर, देवली देहात, नासिरदा मंडल की संयुक्त बैठक होटल कानगढ़ में हुई।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी, मुकेश दाधीच, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने बताया कि भाजपा के जन घोषणा पत्र में किसान सम्मान निधि 6 से 8 हजार रुपए की घोषणा की गई थी। इस घोषणा को पूरी करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा 65 लाख किसानों को बढ़ी हुई राशि को ट्रांसफर की है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने कहा कि भाजपा द्वारा घोषणा पत्र में की गई सभी वादों को लेकर राजस्थान सरकार पूरी तरह काम में लगी हुई। अभी तक सरकार ने कई घोषणाओं को पूरा किया है। इसमें 450 रुपए में गैस सिलेंडर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाना, मीसाबंदियो को पेंशन चालू करना और इसी के अंतर्गत किसान सम्मान निधि बढ़ाना भी है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को लेकर 30 जून को टोंक पहुंचना हैं।
इस दौरान जयपुर शहर जिला सहप्रभारी नरेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर, प्रेमचंद शर्मा, देवली नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, सांवारियां बैरागी, सत्यनारायण धाकड़, सुनील सेठी, नेमीचंद जैन, शिवजी लाल चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शहर महामंत्री अंकित जैन डाबर ने किया।




