Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज के तत्वाधान में चल रहे प्रवचन में शुक्रवार मुनि आदित्य सागर ने अहिंसा पर बल दिया। समाज प्रवक्ता चांदमल जैन ने बताया कि इस दौरान द्वीप प्रज्जवलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट श्रीचंद्रप्रभु दिगम्बर जैन नवयुवक मण्डल द्वारा किया गया।
मुनि ने कहा कि अगर संसार में शांति होगी तो सुख दुख नही होगा। आज सभी देशों के पास न्यूक्लियर बम है। जब चाहे वे कभी भी डालकर अग्नि वर्षा कर सकते हैं। समस्त संसार को खत्म कर सकते है। वहीं देश एवं विदेश में शांति चाहते है तो इन सब चीजों को खत्म कर अहिंसा के मार्ग पर चलना होगा। उन्होंने अपने प्रवचन में पूछे गये प्रश्न “आप हिन्दु राष्ट्र” बनाना चाहतें है, पर उन्होंने पलटकर किया और कहा कि मैं न तो हिन्दु ना मुस्लिम और ना ही सिख राष्ट्र चाहता हूँ। मैं तो सिर्फ अहिंसा राष्ट्र बनाना चाहता हूँ। भारत को आजादी भी अहिंसा के पद पर चलने से मिली थी। उन्होंने कहा की सबको समानता का अधिकार हो, यह वर्ष 2014 चुनाव में नारा दिया गया था। कहा गया कि सरकार बनेगी तो गोमांस का निर्यात बन्द करवा देंगे। लेकिन आज पहले से 4 गुना गौमांस विदेशो को भेजा जा रहा है, जो दुःखद है।



