Desk News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 30 जून को आयोजित किया जाएगा।
इसके तहत जिले में शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि पहले दिन बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। वहीं आगामी दो दिन वंचित रहने वाले बच्चों को घर घर जाकर बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले में शून्य से पांच साल तक के 2 लाख 671 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है। देवली में 22 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर 3 हजार 189 बच्चे दवा गटकेंगे। पल्स पोलियों अभियान की सफलता के लिए सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
must Read : देवली शहर व कई गांवों में तीन घंटे बिजली कटौती होगी



