Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ का प्रदेश स्तरीय आंदोलन जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर 3 जनवरी से शुरू होगा।
इसमें देवली ब्लॉक के पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक भी भाग लेंगे। देवली ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि नियमितकरण, पद सृजित कर पे ग्रेड लागू करने व पेंशन लागू करने सहित अन्य कर्मचारी की भांति लाभ दिलवाने के लिए यह आंदोलन शुरू किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के हजारों पंचायत शिक्षक व विद्यालय सहायक भाग लेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध गौतम ने सभी पंचायत शिक्षक व सहायको को भाग लेने की बात कही है।



