Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsविद्यालय को पुनः हिंदी माध्यम में संचालित कराने की मांग

विद्यालय को पुनः हिंदी माध्यम में संचालित कराने की मांग


Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम को वापस हिंदी माध्यम में रूपांतरित करवाने की मांग को लेकर नगर पालिका पार्षद लोकेश लक्षकार ने शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में बताया कि एसडीएमसी ने विद्यालय को दो पारी में संचालित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाया था। लेकिन विद्यालय में एसडीएमसी प्रस्ताव के अनुरूप रूपांतरण नहीं हुआ। बरसों पुरानी स्कूल में छात्राओं की संख्या 900 से घटकर अब 478 रह गई है। वहीं यह एकमात्र बालिका स्कूल है। जिसमें 25 किलोमीटर की परिधि की बालिकाएं अध्ययन के लिए आती है। वहीं उक्त विद्यालय में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क को भी मर्ज किया गया है। जहां सभी तरह की पर्याप्त कक्षा, कक्ष और भौतिक संसाधन उपलब्ध है। ज्ञापन में स्थानीय विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम से पुनः हिंदी माध्यम में रूपांतरित करने या फिर विद्यालय को दो पारी में संचालित कर एक पारी में हिंदी और दूसरी पारी में अंग्रेजी माध्यम संचालित करने की मांग की, ताकि दोनों माध्यम के विद्यार्थी लाभान्वित हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d