Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली ने स्नातक प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) के कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की अंतिम वरीयता एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है।
प्राचार्य ने बताया कि सभी संबंधित अभ्यर्थी महाविद्यालय में जाकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं। साथ ही ई-मित्र के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को कहा गया कि वे समय सीमा के भीतर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त



