Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationवाहनों का कबाड़खाना, खड़े सरकारी वाहनों के नीचे फैली गंदगी

वाहनों का कबाड़खाना, खड़े सरकारी वाहनों के नीचे फैली गंदगी


Jahazpur News 10 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) उपजिला चिकित्सालय जहाजपुर परिसर में काफी समय से बेकार पड़े सरकारी वाहन प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रहे हैं।

अस्पताल परिसर में राजीव गांधी ग्रामीण मोबाइल मेडिकल यूनिट, 108 एम्बुलेंस, 104 सेवा वाहन, चिकित्सा अधिकारी की महिंद्रा बोलेरो तथा टेंपो ट्रैक्स क्रूजर सहित कई वाहन लंबे समय से निष्क्रिय अवस्था में खड़े हैं। इन वाहनों के नीचे सूअरों और आवारा कुत्तों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है, जिससे अस्पताल परिसर की स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकित्सा परिसर में वर्षों से खड़े इन अनुपयोगी वाहनों को हटाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। वाहनों के आसपास गंदगी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल में आने वाले लोगों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सा परिसर में ऐसी स्थिति चिंताजनक है। इस संबंध में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथ मीणा ने बताया कि जिला स्तर से इन वाहनों के डिस्मेंटल (निस्तारण) के संबंध में जानकारी मांगी गई थी, जिसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।

उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्तर से की जाएगी तथा इन वाहनों को हटाना उनके क्षेत्राधिकार में नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d