Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचाय व प्रसाद की दुकान पर बैठे दो भाइयों पर हमला, चोटिल...

चाय व प्रसाद की दुकान पर बैठे दो भाइयों पर हमला, चोटिल हुए


Deoli News 7 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली स्थित चाय, जूस और प्रसाद की दुकान पर रविवार शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में वहां बैठे बदो भाई राधेश्याम दास और राजाराम दास बैरागी पुत्र घनश्याम दास निवासी चाँदली की झोपड़ियां को गंभीर चोटें आई हैं।

आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में रखे सामान को भी बिखेर दिया और गल्ले से 30-40 हजार रुपए लूटकर ले गए। रिपोर्ट में राधेश्याम पुत्र घनश्याम दास ने पुलिस को बताया कि वह और उनका भाई राजाराम दुकान पर बैठे थे। उनकी दुकान चाँदली स्थित माताजी के है, जहां वे कई वर्षों से प्रसाद व चाय की दुकान करते है। रविवार शाम धीरू पुत्र रामराज गुर्जर, शक्ति सिंह पुत्र बालूराम गुर्जर, मनराज पुत्र छीतर गुर्जर निवासी हुवालिया और गणेश पुत्र भगवान कलाल समेत 10-15 अन्य लड़के लकड़ी और डंडों से लैस होकर आए और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उक्त व्यक्तियों के साथ शिवम पुत्र हेमराज धाकड़ निवासी चांदली भी मारपीट में शामिल था। इस हमले में राधेश्याम की बाईं आंख और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके भाई राजाराम के सिर में भी गंभीर चोट आई है।

पुलिस कार्रवाई

राधेश्याम ने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से अपने और अपने भाई का मेडिकल मुआयना करवाया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d